पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • शहर में सीवरेज जाम होने का खतरा दोपहर को बंद होगी वाटर सप्लाई

शहर में सीवरेज जाम होने का खतरा दोपहर को बंद होगी वाटर सप्लाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल की सख्ती के बाद फोल्ड़ीवाल के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर लोड बढ़ गया है। प्लांट की केपेसिटी 100 एमएलडी है जबकि सीवरेज पानी 175 एमएलडी के करीब पहुंच गया है। इससे शहर के निचले इलाकों में सीवरेज जाम की समस्या पैदा हो गई है। सीवरेज लाइन में बढ़ते पानी के स्तर से शहर में सीवरेज सिस्टम चोक होने का खतरा बढ़ गया है।
सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और एसई लखविंदर सिंह के दौरे के बाद तय किया गया कि हालात को ठीक करने के लिए शहर में वाटर सप्लाई में कटौती करनी होगी। भाटिया ने कहा कि दोपहर की सप्लाई रोकने और सुबह-शाम को एक-एक घंटे की कटौती की जाए।

ट्रीटमेंट प्लांट से पहले 100 एमएलडी से जयादा पानी बिना ट्रीट किए ही डिस्चार्ज कर दिया जाता था लेकिन वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की जांच के बाद पूरा पानी ट्रीट किया जा रहा है जिससे प्लांट पर दबाव बढ़ गया है। दौरे के बाद भाटिया ने कहा कि शहर के सीवरेज जाम से बचाने के लिए इमरजेंसी में कुछ निर्णय लेने होंगे। वाटर सप्लाई में कटौती करनी होगी और फोल्ड़ीवाल में नए बन रहे 50 एमएलडी प्लांट को शुरू करना होगा। कांग्रेस पार्षद दल के नेता जगदीश राज राजा, रवि महेंद्रू, सुशील रिंकू, बलबीर सिंह बिट्टू, तरसेम लखोत्रा, गुरदीप नागरा, राम गोपाल गुप्ता, निगम के एक्सईएन निर्मल सिंह, सतिंदर कुमार, कांग्रेस नेता अश्विनी जंगराल भी दौरे में साथ थे। वार्ड 46 के पार्षद सुशील रिंकू के क्षेत्र में कई दिन से सीवरेज प्राॅब्लम चल रही थी। जब गहराई से जांच हुई और बुधवार को एसई लखविंदर सिंह से मीटिंग में लाइन एरिया में सीवरेज जाम की शिकायतों पर गौर किया तो पता चला कि फोल्ड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट कारण है। सुशील रिंकू ने कहा कि बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। बस्तियों और साथ लगते दल इलाकों, रामामंडी के इलाकों और पुराने शहर में सीवरेज जाम की प्राॅब्लम सामने आने लगी है।
जैतेवाली-पीरदाद प्लांट तक नहीं पहुंच रहा सीवेज पानी
रामामंडी क्षेत्र की सीवरेज लाइन को जैतेवाली ट्रीटमेंट प्लांट के साथ जोड़ना था लेकिन सीवरेज लाइन में गड़बड़ी से क्षेत्र की सीवरेज लाइन का फ्लो फोल्ड़ीवाल की तरफ है। जैतेवाली प्लांट का कोई फायदा नहीं हुआ। इसी तरह बस्ती पीरदाद प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा। बस्ती बावा खेल, राज नगर, पीरदाद, दानिशमंदा का सीवरेज पूरी तरह से प्लांट के साथ नहीं जुड़ पाया है।
पानी कटौती का शेड्यूल मेयर से लेंगे : लखविंदर सिंह
एसई लखविंदर सिंह ने कहा कि शहर में सीवरेज जाम के हालात बन रहे हैं। पानी की सप्लाई में कटौती से ही स्थिति ठीक होगी। दोपहर की सप्लाई बंद करनी होगी। सुबह और शाम को एक-एक घंटा पानी कम करना होगा। मेयर सुनील ज्योति से शेड्यूल तय करवाने के बाद लागू कर देंगे।
फोल्ड़ीवाल को दूसरा प्लांट 35 लाख रुपए के लिए अटका
नगर निगम ने फोल्ड़ीवाल में 50 एमएलडी को दूसरा प्लांट स्थापित किया है लेकिन प्लांट को 35 लाख रुपए की कमी के कारण पूरा नहीं किया जा सका है। प्लांट 3.35 करोड़ रुपए में स्थापित होना था। 3 करोड़ रुपए का भुगतान पंजाब सीवरेज बोर्ड को किया जा चुका है। 35 लाख रुपए से 4 मोटर लगाई जानी हैं। निगम 35 लाख रुपए सीवरेज बोर्ड को ट्रांसफर करेगा तो 4 मोटर लगेंगी और प्लांट चालू होगा। सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है 35 लाख रुपए के भुगतान करवाने के लिए मेयर और कमिश्नर से जल्द बात करें।
वाटर मीटर लगाने के लिए टेस्टिंग शुरू
जालंधर | पहली अप्रैल से बिजली के बिल के साथ ही पानी व सीवरेज का शुल्क भी लगकर आएगा। नगर निगम हाउस मीटिंग में पास हुई वाटर मीटर पॉलिसी की प्रोसीडिंग सरकार ने मंजूर कर दी है। जो मीटर लोगों ने घर में लगाने हैं, उनकी टेस्टिंग 50 रुपए फीस देकर नगर निगम हेडक्वार्टर की बेसमेंट में बनी लैब में होगी।बिना टेस्टिंग मीटर वेलिड नहीं होगा। सभी केटेगरी में मीटर लगने हैं। इंडस्ट्री के लिए अंतिम तारीख इसी साल की 31 मार्च है। सिटी की 5 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियों के पास 50 दिन बचे हैं। 31 मार्च के बाद नगर निगम बिल बांटने बंद कर देगा।

60 लाख का सॉफ्टवेयर बनाया : ज्वाइंट बिल के लिए पावरकाॅम ने 60 लाख रुपए से स्पेशल साफ्टवेयर तैयार करवाया है। नगर निगम के रिकॉर्ड में कमर्शियल यूनिट्स की गिनती लगभग 10 हजार है जबकि पावरकॉम के कनेक्शन 65 हजार के लगभग हैं। वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार ने बताया कि सभी को डिजिटल टैंपर प्रूफ आईएसआई मार्क मीटर लगवाने होंगे। राजकुमार ने कहा कि नगर निगम 31 मार्च 2016 तक ही बिल भेजेगा। फिर ज्वाइंट बिल।
खबरें और भी हैं...