पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • इंटरेक्शन कार्यक्रम: युवाओं से मिले कैप्टन, नौकरियों में मिलेगी न्यूनतम वेतन की गारं

इंटरेक्शन कार्यक्रम: नौकरियों में मिलेगी न्यूनतम वेतन की गारंटी: कैप्टन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में ठेकेदारी सिस्टम को बंद किया जाएगा और न्यूनतम वेतन की गारंटी के लिए कानून भी लाया जाएगा।

वे दौरे के पहले दिन बुधवार को यूथ वर्ग के साथ रूबरू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कैप्टन ने नौजवानों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि सरकारी विभागों में ठेके के तहत मामूली वेतन पर काम करवाया जा रहा है जबकि उनके बराबर काम करने वाले स्थायी कर्मियों को कई गुणा वेतन मिलता है। कांग्रेस की सरकार बनने पर यह भेदभाव दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए पुलिस तंत्र को सुधारा जाएगा। वीआईपीज सिक्योरिटी में कटौती कर पुलिस जनता की सुरक्षा में लगाई जाएगी। अन्य सवाल के जबाव में कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस भले ही एसजीपीसी चुनावों में भाग नहीं लेती लेकिन सिख होने के नाते वह चुनावों में बादल परिवार का विरोध करेंगे। बरगाड़ी बेअदबी मामले पर कैप्टन बोले कि सरकार बनने पर जज से करवाकर आरोपियों को सजा दिलवाएंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह 11 फरवरी को किसानों की मुश्किलें सुनेंगे।
‘कैप्टन के बाप-दादा ने क्रांति को कुचलने के लिए अंग्रेजों का साथ दिया था’
संगरूर। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आप की ओर से लगाए जा रहे इंकलाब जिंदाबाद के नारे को देश विरोधी कहने पर संगरूर से सांसद भगवंत मान ने आरोपों की बौछार लगा दी है। बुधवार को फेसबुक पर डाली रिकॉर्डिंग में मान ने कहा कि जिस समय शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे हजारों यौद्धा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे उस समय कैप्टन के बाप-दादा उस क्रांति को कुचलने के लिए अंग्रेजों का साथ दे रहे थे। कैप्टन के बाप-दादा अंग्रेजों को यही कह रहे थे कि नौजवानों को इंकलाब का नारा लगाकर भड़काया जा रहा है। यदि इंकलाब का नारा देश विरोधी है तो कैप्टन साहब आप से एक सवाल पूछता हूं कि 23 मार्च को खटकड़कलां या हुसैनीवाल में भगत सिंह व राजगुरु की बरसी व जन्मदिन पर बुत पर हार क्यों डालते हैं। भगवंत मान ने कहा है कि आज भी कैप्टन के महल में इंगलैंड के राजा-रानियों के बुत लगे हुए हैं। कैप्टन इंकलाबियों के बुतों पर ना जाएं, बल्कि महलों में लगे बुतों पर ही हार डाल लें।