पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकाला बकरा. राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित गांव पचरंगा के पास तेज रफ्तार इनोवा कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जालंधर के जौहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनोवा सवार आठ लोग जिला गुरदासपुर के गांव फत्तू बरकत से जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को मिलने आ रहे थे, की हादसा हो गया। टायर फटने से कार बेकाबू होकर पलट गई थी। पहले राहगीरों ने घायलों को भोगपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला भोली (25) पत्नी सरबजीत सिंह की मौत हो गई। घायलों राज कौर, जसवीर कौर, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह व बच्चे निशान सिंह को जालंधर रेफर कर दिया गया। कार चालक हरदीप सिंह को मामूली चोटें आई हैं। राज कौर व निशान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.