पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Angural Not Hold Up Under The Pressure Of Police teasing Daughters

अंगुराल के दबाव में बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं पकड़ रही पुलिस : महिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. बस्ती दानिशमंदा के अंगुराल ब्रदर्स और पार्षद सुशील रिंकू के बीच चल रहा विवाद गर्माता जा रहा है। बुधवार रात रिंकू के समर्थक बंसी लाल को गिरफ्तार करने पर हुए हंगामे के बाद वीरवार को भाजपा नेता राजन अंगुराल पर आरोप लगे हैं।

सतनाम नगर की रहने वाली महिला ने आरोप लगा दिया कि उनकी बेटियों से छेडख़ानी करने वाले आरोपियों को राजन अंगुराल संरक्षण दे रहा है। इसी कारण पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी। प्रेस वार्ता में महिला ने बताया कि 29 नवंबर को उनकी बेटियां अनूप नगर से गुजर रही थी। रास्ते में मनी और अर्जुन ने उनसे छेडख़ानी की व चुनरी खींच ली। उसने शिकायत दी और पुलिस ने राजन के दबाव के चलते केस दर्ज नहीं किया। फिर उन्होंने 181 पर कॉल की, जिसके बाद 20 दिसंबर को थाना पांच में दोनों पर केस दर्ज हुआ। महिला का आरोप है कि तब से अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए। पुलिस एक बार उन्हें उठाकर लाई भी, लेकिन राजन उसे थाने से छुड़वा ले गया। उसकी मांग है कि राजन पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

रिंकू के कहने पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस : राजन

भाजपा नेता राजन अंगुराल का कहना है कि इस केस से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह युवकों को जानते तक नहीं है। रिंकू का समर्थक बंसी लाल उन्हें धमका रहा था, जिसे बुधवार रात पुलिस ने पकड़ लिया। उसी रंजिश के चलते रिंकू ने उक्त महिला से प्रैस वार्ता करवा दी। उनका सवाल है कि 20 दिसंबर से लेकर 22 जनवरी तक महिला ने उनके खिलाफ प्रेस वार्ता क्यों नहीं की।