पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनूरमहल/जालंधर. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज दूसरे दिन भी 'गहन समाध' में रहे। वीरवार दोपहर दो बजे के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आश्रम की 16 सदस्यीय गवर्निंग कमेटी के सदस्य और प्रवक्ता विशालानंद ने कहा कि महाराज अभी भी गहन समाधि में हैं। उनकी समाधि को 30 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। वह ठीक हैं। उन्होंने कहा- महाराज लेटने की अवस्था में समाधि में लीन हैं।
नूरमहल स्थित आश्रम के डॉक्टरों की टीम उनके पास है। उन्होंने महाराज की ब्रह्मलीन होने की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। गहन समाधि के कारण ह्रदय गति रुक सकती है लेकिन वह स्वस्थ हैं।
सुरक्षा प्रबंधकों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीरवार को जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम और फिल्लौर के एसडीएम जसवीर सिंह वहां मौजूद रहे। दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली नंबर की चार बसें साध्वियों को लेकर आश्रम पहुंची थीं।
आश्रम के नजदीक ही स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर के मुख्य सेवादार दविंदर कुमार माकी के मुताबिक दो व्यक्ति बुधवार सुबह देह रखने वाले दो फ्रीजर आश्रम लेकर गए। दविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे उन्हें किसी का फोन आया और कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से बोल रहे हैं। देह रखने वाला फ्रीजर चाहिए। करीब आठ बजे ऑटो से दो लोग आए और एक फ्रीजर ले गए। कुछ देर बाद दोबारा आए और एक और फ्रीजर ले गए। एक व्यक्ति ने अपना नाम अनिल कुमार बताया। दविंदर कुमार के मुताबिक सुबह नौ बजे जब वह लोगों से मिले तो उन्हें महाराज के बारे में खबरें पता चलीं। स्वामी विशालानंद ने इन बातों से इनकार किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.