पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. थाना तीन पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में कालिया कालोनी के अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। अकाउंटेंट व उसके परिवार पर आरोप है कि दस लाख रुपए व स्विफट कार न देने पर उन्होंने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी नितिन सेठी, सास रेखा, जेठ मनीश, जेठानी अलका व देवर रितेश पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया गया है। थाने में नितिन को छुड़वाने पहुंचे उसके मामा प्रदीप दुन्नी के साथ लड़की पक्ष की बहसबाजी के बाद हाथापाई हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने से बाहर निकाल दिया।
पुलिस को दिए बयान में मोहल्ला जगतपुरा के रहने वाली अर्पणा सेठी ने बताया कि 9 दिसंबर, 2012 को उसकी शादी नितिन सेठी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लग गया था। अब तक दो लाख रुपए मायका परिवार से ले चुका है। बीते कुछ दिनों से उस पर दस लाख रुपए व स्विफट कार दहेज में लाने का दबाव बनाया जा रहा था। पति कहते थे कि दस लाख से उन्होंने कोई बिजनेस शुरू करना है। बुधवार को इसी कारण मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसके परिवार ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। थाना तीन में सभी के खिलाफ केस दर्ज कर नितिन को पकड़ लिया।
अकाउंटेंट को छुड़वाने आए मामा की लड़की पक्ष से हुई हाथापाई
नितिन की गिरफ्तारी के बाद उसके मामा प्रदीप दुन्नी उसे छुड़वाने के लिए थाना तीन पहुंचे। दुन्नी को पहले एक पूर्व कांग्रेसी मंत्री के साथ देखा जाता था। दुन्नी लड़की पक्ष से केस क्यों दर्ज करवाने की बात कर रहा था कि तभी विवाद हो गया। पहले गालीगलौज हुई और फिर दोनों पक्षों में हाथापाई। अपर्णा सेठी की मां मधु का कहना था कि प्रदीप दुन्नी ने उसके परिवार के साथ मारपीट की और गोलियां मारने की धमकी दी। वहीं दुन्नी का कहना था कि लड़की पक्ष ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों को छुड़वाया। मधु का कहना है कि वह वीरवार सुबह पुलिस कमिश्नर को इस बारे शिकायत देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.