पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दोस्त के झगड़े का राजीनामा करवा लौट रहे बीटेक छात्र को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। दोस्त का राजीनामा करवा लौट रहे बीटेक के छात्र को प्रीत नगर में करीब 25 युवकों ने पीट दिया। अमन नगर के रहने वाले करन प्रीत सिंह (18) ने बताया कि वह सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में बीटेक कर रहा है। उसके दोस्त की कुछ दिन पहले प्रीत नगर के रहने वाले एक युवक के साथ लड़ाई हुई थी। रविवार शाम को वह दोस्त का राजीनामा करवाने के बाद जब साथी जसप्रीत और भानू के साथ बाइक पर लौट रहा था, तो प्रीत नगर में उक्त युवकों में से तीन ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
करन प्रीत ने कहा कि जैसे ही वह रुके, उक्त युवकों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। भानू और जसप्रीत बाइक लेकर आगे चले गए, लेकिन उक्त युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहां से भागकर उसने दोस्तों की बाइक को पकड़ अपनी जान बचाई। मामले संबंधी थाना आठ में शिकायत दे दी गई है।
रेलवे रोड पर मिला अधेड़ उम्र शख्स का शव

रेलवे स्टेशन से मदन फ्लोर मिल चौक के बीच करीब पचास साल के एक व्यक्ति का शव मिला है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना नई बारादरी पुलिस के हवलदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है।