पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला का आरोप : डॉक्टर बोले, तेरी बेटी जिंदा है न, तो चुप रहो

महिला का आरोप : डॉक्टर बोले, तेरी बेटी जिंदा है न, तो चुप रहो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। लांबड़ा से आई सुखबीर कौर ने कहा कि उसकी डेढ़ साल की बेटी एकमप्रीत पांच दिन से वार्ड में दाखिल है। डाक्टर ने गलत टीका लगाया है, जिसके बाद मरीज की मौत हो गई। जब डाक्टर घरवालों को बाहर भेज रहे थे तो सुखबीर ने हंगामा किया। सुखबीर का आरोप था, कि डाक्टर उसको कह रहे थे, कि तेरी बेटी जिंदा है न तो चुप रहो।

कपूरथला से आए अमित कुमार ने कहा कि उनका पांच साल के बेटा पार्थ संदिग्ध मरीज है। एक मरीज की मौत के बाद उसको सिविल के डाक्टरों पर विश्वास नहीं। इसलिए वो अपने बच्चे को लेकर जा रहे हैं। हरबंस नगर के विपन कुमार ने कहा कि बलविंदर से 15 मिनट पहले रात नौ बजे उसे इंजेक्शन लगाया गया। उन्हें तरेलियां आईं और आंखों के आगे अंधेरा आ रहा था। थाना चार के एसएचओ सुमित सूद पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। डाक्टर बॉडी अभी पैक कर ही रहे थे, कि परिजनों ने रोक दिया। देर रात तक मरीज का शव वार्ड में ही पड़ा रहा। वहीं हड्डियों के वार्ड मंे भी दो युवकों ने नशे में हंगामा किया। अस्पताल की गार्ड ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों माफी मांग कर छूटे।
आगे की स्लाइड में देखें खबर से जुड़ी PHOTOS