पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर। हाईवे से सटे गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक सवार लुटेरे ने ब्यूटी पार्लर से लौट रही फैक्ट्री मालिक की पत्नी का पर्स झपट लिया। पर्स में तीन डायमंड रिंग और एक सोने का कड़ा था। दादा कालोनी स्थित यूनिक सेल्स के मालिक विकास सहगल की पत्नी अनु सहगल ने बताया कि वह कालोनी में ही ब्यूटी पार्लर में गई थी। लौटते वक्त बाइक पर सवार एक युवक ने पर्स झपटा। सामने से आए बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था। जब उन्होंने शोर मचाया, तो उसने हेलमेट का शीशा उठाकर उन्हें घूरकर देखा और फिर तेजी से भाग गया। सूर्या एन्क्लेव पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किया।
इलाके में सक्रिय हो गए हैं लुटेरे
गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, सूर्या एन्क्लेव और आसपास की कालोनियों में महिलाओं के साथ झपटमारी तेजी से बढ़ी है। बीती 19 जुलाई को ट्रिनिटी कॉलेज की लेक्चरर और पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू का पर्स झपटने का प्रयास हुआ था। सुनीता दोमोरिया पुल से सटे अजीत नगर से होते हुए कॉलेज आ रही थी। जब वारदात हुई। हालांकि लुटेरे पर्स नहीं झपट सके। लेकिन वह और उनकी सहेली और लेक्चरर स्मृति जंगवाल जख्मी हो गई थी। कुछ माह पहले भी ट्रिनिटी कॉलेज की एक लेक्चरर से छुट्टी के समय झपटमारी हुई थी। यही नहीं, काजी मंडी से सटे इलाके में रेलकर्मी से बैग झपट लिया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.