पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Leader Murdered Daughter, Wife And Son Arrested

बहू की हत्या में भाजपा नेता, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर/फगवाड़ा. जालंधर के अर्बन एस्टेट निवासी केके अरोड़ा की बेटी नेहा द्वारा ससुराल में आत्महत्या किए जाने के मामले में सिटी पुलिस ने बुधवार को उसके पति, सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। वीरवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

भाजपा एनजीओ सैल के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जलोटा की बहू नेहा जलोटा पत्नी विवेक जलोटा ने ससुराल विश्वकर्मा नगर में पंखे से फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली थी। परिवार को इस बारे में उसका पता तब चला जब नेहा की सास पूनम जलोटा स्कूल से घर लौटी। पूनम ने डोर बेल बजाई जब काफी देर से अंदर से कोई रिस्पोंस नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दीवार फांद कर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर दरवाजा खोला। जब पूनम अंदर गई तो उसकी बहू का शव पंखे से झूल रहा था।

पुलिस ने नेहा कि पिता के बयान पर नेहा के पति, ससुर-सास और देवर हेमंत के खिलाफ धारा 304बी/120बी के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ रविंदर सिंह और केस के जांच अधिकारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि नेहा के पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल अस्पताल में डा. आशीष जेतली, डा. गुरिंदर जोसन व डा. कुलविंदर कौर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जालंधर में हुआ नेहा जलोटा का अंतिम संस्कार

नेहा का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को जालंधर में किया गया। नेहा ने 12वीं करने के बाद ईसीई का डिप्लोमा किया। ग्रेजुएशन करने के बाद वो डिप्स स्कूल में प्री नर्सरी क्लास की टीचर भी रहीं। नेहा के पिता पिछले 15-16 साल से अकाउंटेंट हैं। बड़ी बहन नैंसी शादीशुदा है, छोटी बहन पायल एम. कॉम कर रही हैं। जबकि छोटा भाई 12वीं का छात्र है। लड़की वालों ने नेहा के कमरे से एक टेस्ट कॉपी ढंढ कर पुलिस को दी है। जिसके एक पेज पर लिखा हुआ था कि मम्मा का कहना है इस घर में रहना है तो हमारे तरीके से रहना होगा नहीं तो जाओ घर छोड़ कर।

जाते क्यों नहीं यहीं बैठे हुए हो। तुने अपने मां-बाप को बताया तो क्या कर लेंगे। मुझे जेल करवाएंगे, तू खलारा डालना चाहती है डाल ले, मुझे सजा हो जाएगी हो जाने दे। मैं तेरी सारी बात बताऊंगा जो तूने किया। मैं पागल हूं जयपुर में 10 हजार रुपए लगाकर आया हूं। मैं मोबाइल नहीं लेकर कर दे सकता। मैं अफोर्ड नहीं कर सकता। घर पर मम्मी-पापा के कमरे में ही टीवी लगेगा। अलग टीवी नहीं लगाना। हमारे सामने बैठकर बात करो। मम्मी के फोन से बात नहीं करनी तो विवेक के फोन से कर लो। नेहा के परिवार वालों का कहना है कि यह लिखावट नेहा की है।

विवेक तथा नेहा की शादी चार दिसंबर 2011 में हुई थी। विवेक सर्जिकल आइटमें सप्लाई करता है। जबकि उसके पिता राकेश जलोटा की गांव पलाही में उनका सुविधा सेंटर है। जबकि विवेक की मां पूनम जलोटा जैन मॉडल स्कूल में टीचर है। छोटा भाई हेमंत मंडी हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहा है। बेटी की मौत की खबर मिलने पर मंगलवार शाम पिता केके अरोड़ा रिश्तेदारों के साथ फगवाड़ा पहुंचे।