फरीदकोट. मानवाधिकार दिवस को काले दिवस के तौर पर मनाते हुए मालवा क्षेत्र की संघर्षशील संगठनों की ओर से बुधवार को यहां लघु सचिवालय में बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया गया। शहर से अगवा हुए बच्चों का पता लगाने में विफल रही पुलिस के खिलाफ विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए।
मनोज समेत दूसरे बच्चों की गुमशुदगी के मामले सीबीआई को सौंपने की मांग भी उठाई गई। इस प्रदर्शन में दो दर्जन के करीब किसान, मजदूर, मुलाजिम, स्टूडेंट्स व जमहूरी संगठनों से दो हजार के करीब कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस के हलका इंचार्ज धनजीत सिंह धनी विर्क, एक्शन कमेटी सदस्य कुलदीप कुमार, गुरदित सिंह, स्वर्ण सिंह, अमन वडिंग आदि ने पुिलस पर गंभीर आरोप लगाए।