(फोटो: नीतू चंद्रा)
जालंधर. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा शुक्रवार को पंजाब के जालंधर शहर में आई हुई थीं। एक्ट्रेस नीतू चंद्रा शहर में स्थित स्टडी डी बॉय जनक के शोरुम में गईं। नीतू यहां ड्रेस देख रही थी। उस समय जब उनसे उनके मिस्टर राइट के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़े संधे हुए अंदाज में जवाब दिया। नीतू ने यहां लोगों के साथ यहां फोटो भी खिचवाई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा बहुत ही ग्लैमरस लुक मेे नजर आईं। कपड़ों के शोरुम में पहुंची नीतू से जब उनके मिस़्टर राइट के लिए ड्रेस चुनने के लिए कहा - तो शर्माते हुए बोलीं अभी ताे मिस्टर राइट चुना ही नहीं, तो ड्रेस कैसे चुन लूं।
गौरतलब है कि नीतू 'गरम मसाला' में चाहे स्वीटी का रोल हो या 'ओए लकी लकी ओए' में सोनल का नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। नीतू ने 'ट्रैफिक सिगनल' जैसी सामाजिक फिल्म में भी काम किया है। इन फिल्मों में वे
अक्षय कुमार और अभय देओल जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम भी कर चुकीं है।
आगे की स्लाइड्स में देखें नीतू चंद्रा की फोटो...