जालंधर। रामामंडी पुल करीब एक साल से वॉर्ड नंबर 10, 11 और 13 के लोगों के कूड़े का डंप बना हुआ है। पहले मेन बाजार में कूड़ा फेंका जाता था। 23 जुलाई 2013 को दुकानदारों ने मार्केट बंद रख िवरोध जताया। मामला सुलझाने को तीनों वार्ड के पार्षद और उस समय के असिस्टेंट कमिश्नर वेद व्यास मौके पर पहुंचे। इसके बाद कूड़ा सुच्ची पिंड फेंकना शुरू किया गया तो वहां के लोगों ने विरोध कर दिया। अब लोगों ने रामामंडी फ्लाई ओवर को ही डंप बना दिया है। करीब 30 फुट चौड़े इस पुल पर 40 मीटर लंबाई तक कूड़ा फेंका जा रहा है।
आगे की स्लाइड में देखें घटना से जुड़ी PHOTOS