पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफिल्लौर. फिल्लौर-नवांशहर रोड स्थित डीएमसी दफ्तर के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे बाप-बेटा का टक्कर मार दी। कार सिविल अस्पताल में कार्यरत ईएनटी डाक्टर अश्विनी कुमार की बताई जा रही है। हादसे में गांव ढकमजारा के रहने वाले सर्वजीत सिंह की लात टूट गई है जबकि उसके पिता बाबा सिंह की हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद डाक्टर काफी देर तक कार से बाहर नहीं निकला। लोगों ने जब उसे बाहर निकलकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा तो वह लडख़ड़ाता पाया गया। फिल्लौर थाने के एसएचओ केवल सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी के बयान नहीं हुए हैं। घटना संबंधी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की ड्यूटी लगाई है। डॉ. अश्विनी छह साल से सिविल अस्पताल में तैनात है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.