पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिस्की रोड : बस स्टैंड के पास डेढ़ फुट गहरे गड्ढे से पलटी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौके पर जमा लोगों ने कार सीधी की। मैक्स लाइफ के एसोसिएट पार्टनर आकाश नागपाल, पार्टनर विक्रम राणा और विकास शर्मा ने बताया कि दो साल से सड़क पर गड्ढा बना हुआ है।
जालंधर. बस स्टैंड के पास डेढ़ फुट गहरे गड्ढे के कारण आल्टो कार पलट गई। फ्रंट ग्लास टूट गया। चैसी नीचे से पिचक गई। दोपहर करीब 1 बजे कार चलाने वाले युवक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, इसलिए ज्यादा चोट नहीं आई।

मकसूदां का टैक्सी ड्राइवर बाबू बस स्टैंड से बीएमसी चौक की ओर जा रहा था। नरेंद्र सिनेमा के पास बस स्टैंड वाली रोड पर दो साल से डेढ़ फुट गहरा गड्ढा है। तभी कार गड्ढे से अनियंत्रित होकर घूम गई। फ्लाइओवर की दीवार से टकरा कार पलट गई। लोगों ने कार सीधी की। कार बाबू के दोस्त की थी। द नमरिता कांप्लेक्स के पास मैक्स लाइफ के कर्मचारियों ने गड्ढे के पास खतरे के साइन के तौर पर झाड़ियां लगा दीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, हादसे की अन्य तस्वीरें..