पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 साल की बच्ची से रेप करने वाले को देख टूट पड़े लोग, पुलिस ने बचाई जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट. सुजानपुर में 5 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को आरोपी का मेडिकल करवाने पहुंची पुलिस टीम को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
इस दौरान बच्ची के परिजनों व आग बबूला लोगों ने आरोपी सुलखन उर्फ मिंटू (21) को पीटने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मेडिकल करवाने के बाद उसे अदालत में पेश कर 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
सिविल अस्पताल में गुस्साए लोगों ने पुलिस व आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं बच्ची के परिजन सड़क पर लेट गए और आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई। डीएसपी ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत क दर्ज किया गया है।
आगे स्लाइड्स के साथ पढ़िए, देवरों व जेठ ने महिला से किया बलात्कार....