पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेन स्नेचर्स ने ढाई साल की बच्ची की टांग और बाजू तोड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर/लांबड़ा. पति और ढाई साल की बच्ची के साथ मायके आ रही महिला का बाइक सवार युवकों ने पर्स छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर स्नेचरों ने दंपति की बाइक को टक्कर मार गिरा दिया। जिससे चार साल की बच्ची की दाई बाजू और टांग फ्रेक्चर हो गई, पति-पत्नी के मामूली चोटें आई हैं।

टक्कर के बाद स्नेचरों ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन वाकया देख चुके एक कार चालक ने स्नेचरों की बाइक में अपनी कार घुसा दी। स्नेचर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। कार चालक घायलों को लेकर खांबरा के सतनाम अस्पताल पहुंचा।

नान के घर आ रही थी काेमलप्रीत
नूरमहल के गांव कोट बादल खां में खेतीबाड़ी करते जसपिंदर सिंह (42) ने बताया वह पत्नी चरणजीत कौर (40) और बेटी कोमलप्रीत कौर के साथ बाइक पर उसके टावर एन्क्लेव नानके घर आ रहे थे। अकाल अकादमी में केजी वन में पढ़ती बेटी टंकी पर बैठी थी। सुबह साढ़े नौ बजे लांबड़ा के सिंघा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने पत्नी का पर्स छीनने का प्रयास किया। पत्नी ने पर्स की तनी नहीं छोड़ी। तो स्नेचरों ने उनकी बाइक में अपनी बाइक घुसा दी। दोनों गिर गए।

लुटेरे तक पहुंचेगी पुलिस
थाना लांबड़ा प्रभारी बिक्रम सिंह ने कहा कि लुटेरों द्वारा छोड़ी गई बाइक पर टैम्परेरी नंबर है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण डीटीओ दफ्तर से रिकॉर्ड नहीं निकलवाया जा सका। अब सोमवार को रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। ताकि लुटेरों तक पहुंच हो।
कार सवार ने जख्मी अस्पताल पहुंचाए
दोनों बाइक गिरते ही जसपिंदर ने लुटेरों से भिड़ गए। क्योंकि जसपिंदर भी जख्मी हो चुका था, इस कारण वह लुटेरों का सामना नहीं कर पा रहे थे। लुटेरों ने बाइक उठा भागना चाहा। यह वाक्या रोड से गुजर रहे कार चालक ने देख लिया। उसने अपनी कार लुटेरों की बाइक में दे मारी। लुटेरे गिर गए। लेकिन जब तक कार सवार उनतक पहुंचता दोनों प्लेटिना बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बाद कार चालक तीनों को अस्पताल लेकर आया।
कोमलप्रीत की टांग से एक जगह और बाजू की हड्‌डी दो जगह से टूटी है। बच्ची के पिता जसपिन्दर सिंह के नाक और टांग पर गहरी चोट लगी है।