पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chemists Shops, Jalandhar, Punjab News, Crime News

एफडीआई के विरोध में केमिस्टों ने बंद रखीं दुकानें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर । दवाओं पर एफडीआई को लागू करने के विरोध और केंद्र की ओर से मिलने वाले मार्जन को कम करने के विरोध में जिले के केमिस्टों ने शुक्रवार को दुकानें बंद रखीं। केमिस्टों ने कंपनी बाग चौक पर धरना देकर डीसी श्रुति सिंह को ज्ञापन सौंपा।

धरने की अगुवाई डिस्ट्रिक्ट जालंधर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान और पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के उप प्रधान अतुल सूद ने की। उनके साथ होलसेल केमिस्ट आर्गेनाइजेशन के प्रधान राकेश गुप्ता और जालंधर रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर सिंह चावला भी मौजूद थे।

इन्होंने बताया कि दवाइयों में एफडीआई का आना जनता के लिए घातक है। जब तक इस फैसले को वापिस न लिया जाए यह विरोध जारी रहेगा। केंद्र की ओर से मिलने वाले मार्जन को 18 फीसदी से घटाकर 14 फीसदी करने का भी विरोध किया।

जगजीत वालिया, जेबी चड्ढा, दर्शन सिंह, एसपी महेंद्रू, रिशु वर्मा, जतिंदर चावला, रवि दत्त शर्मा, सरबमीत सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश पुरी, जेके सरीन, गुलजारी लाल, अतुल सूद, तेजिंदर पाल सिंह, मनोज कालड़ा, संजय सहगल, सतीश पाराशर, हरिंदर कमल, जसपाल सिंह और जेआर वालिया मौजूद रहे।

अन्य मांगें : केमिस्टों की जांच में पुलिस को शामिल करना धक्केशाही है। कोई केमिस्ट गलत काम करता है तो जांच की जिम्मेदारी सेहत विभाग की ड्रग टीम की होनी चाहिए। लाइसेंस पर लगी रोक हटाएं। अगर कोई केमिस्ट प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की मंजूरी लेते हैं तो लाइसेंस पर लाल स्टेंप न लगाई जाए।

लोग हुए परेशान : दवा दुकानें बंद रहने की वजह से लोगों को दवाई के लिए भटकना पड़ा। अस्पतालों के अंदर बनी दुकानें खुली थीं। इनमें दवा लेने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। कई जगहों पर तो दवा लेने में एक से ढेड़ घंटा लगा।