पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Children Fights, Punjab , Jalandhar News

बस्ती शेख में बच्चे झगड़े तो बड़े गुंडागर्दी पर उतर आए, 15 लोग गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर। बस्ती शेख के कोट मोहल्ला में बच्चे के मामूली विवाद को लेकर गुंडागर्दी करने वाले दोनों पक्ष से जुड़े 15 युवक गिरफ्तार किए गए हैं। एक पक्ष के आठ तो दूसरे पक्ष के सात। एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू का कहना है कि थाना पांच के एसएचओ राजिंदर कुमार ने शनिवार शाम ही यह आरोपी पकड़े हैं।

उनके नाम कोटा मोहल्ला के रहने वाले दविंदर गोला, बॉबी, हैप्पी, सन्नी, शैंपी, विजय कुमार, गौरव, अशोक कुमार, सुधीर गिल, शाम लाल, तीर्थ कुमार, संजय गिल, पंकज गिल, स्वर्ण गिल और रोशन लाल है। वीरवार रात कोट मोहल्ला में उस समय स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी जब गोला और सुधीर पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने गोला व सुधीर पक्ष के बयान दर्ज कर क्रास केस दर्ज कर लिया था। एसीपी संधू का कहना है कि एरिया में अमन शांति भंग करने वाले किसी भी पक्ष को बख्शा नहीं जाएगा।