पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों के झगड़े में चली गोलियां एक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर. आपस में खेल रहे मासूम बच्चों के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक बच्चे के परिजनों ने दूसरे बच्चे के परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक को फरीदकोट रेफर किया गया है।

बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई सूरत सिंह के साथ खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उन्हें बच्चों के आपस में झगडऩे की खबर मिली। जब वह दोनों घर पहुंचे तो पड़ोसी उनके घर की महिलाओं से झगड़ रहे थे। इसी बीच पड़ोसी अंग्रेज सिंह घर से 12 बोर की बंदूक लाया और गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली सूरत सिंह के सिर पर लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बलविंद्र सिंह की पीठ में गोली लगी है। बलविंद्र के परिवार के दो युवक देस राज और पिप्पल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तैश में आकर गोलीबारी

गांव लक्खा हाजी के सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। शनिवार को बच्चों की लड़ाई ने इतना तूल पकड़ा कि एक आदमी की जान चली गई और तीन गंभीर हैं। गोलीकांड का आरोपी अंग्रेज सिंह घटना के बाद से फरार है।