पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब की ओर चलेंगी सर्द हवाएं, बारिश का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. दो दिन से खराब चल रहा मौसम अब सोमवार को खुल जाएगा। आसमान साफ होगा। धूप खिलने से तापमान में गिरावट होगी। सर्द हवाओं का प्रकोप रहेगा। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में हो बर्फबारी से वहां से सर्द हवाएं पंजाब की ओर चलेंगी। उधर शनिवार रात जमकर बारिश हुई। 10.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर महीने में एक दिन के बीच पांच सालों में सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई। पिछले पांच साल का रिकार्ड बारिश ने तोड़ दिया है। तेज बारिश और बिजली सारी रात कड़कती रही।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. सुरिंदरपाल का कहना है कि 20 दिसंबर के बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रकाेप होगा। जिसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बूंदाबादी की स्थिति बनेगी। अधिकतम तापमान 18.2 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। दिन भर मौसम साफ रहने के बाद शाम को दोबारा बूंदाबांदी शुरू हुई। रात करीब 11 बजे बारिश तेज हो गई और सारी रात बारिश होती रही। तेज बारिश के साथ बिजली चमकती रही। कई जगह पर बिजली गिरने की भी चर्चा रही, लेकिन बिजली गिरने से किसी के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर सुबह तक पानी भरा रहा। ड्रोना गर्डन, 120 फुट रोड और बस अड्डे जैसे इलाकों में दोपहर बाद तक पानी नहीं उतरा।
ड्रोना गार्डन के पास की दुकानों में पानी घुस गया। लोगों के घरों में पानी घुसने से बचाने के लिए दुकानदारों ने सामने गतिरोध लगाया। वहां सड़क भी खराब है तो वाहन भी मुश्किल से गुजरे। कुछ वाहन बंद भी हुए। इसी तरह बस अड्‌डे का पास भी पानी भरा रहा। नई बन रही सड़क पर भी कीचड़ हो गया। वहां से लोग पैदल भी निकल नहीं पा रहे थे।