पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Lady Leader Beat Anti Encroachment Officer

PIX : आशियाना उजड़ता देख गुस्साई महिला नेत्री, कर दी अधिकारी की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(निगम टीम ने लेंटर तोड़ा तो मुलतानी ने टेक्नीकल इंस्पेक्टर वरिंदर कौर को धक्का दे मारा। महिला पुलिस न होने पर अफसर कुछ न कर सके।)
जालंधर। शहर में बिना नक्शे बन रही अवैध इमारतों पर मंगलवार को नगर निगम की टीम ने डिच मशीन चला दी। छह जगह 12 अवैध कब्जे गिराए गए। इनमें अर्बन इस्टेट फेज-2 से सटे साबोवाल मोहल्ले में महिला कांग्रेसी लीडर कमलजीत कौर मुलतानी की चार दुकानें शामिल हैं। विरोध करने के लिए मुलतानी ने डिच मशीन पर भी चढ़ने की कोशिश की। महिला पुलिस न होने की सूरत में निगम की महिला टेक्नीकल इंस्पेक्टर वरिंदर कौर आगे आईं। मुलतानी ने वरिंदर कौर के साथ हाथापाई भी की। कांग्रेसी नेता ने आकर मुलतानी को समझाया। तब तक निगम टीमें दुकानों के लेंटर को गिरा चुकी थी।
टीम में एटीपी रमेश छाबड़ा, एटीपी कमलजीत सिंह, एटीपी परमपाल सिंह और एटीपी लखवीर सिंह थे। उन्होंने बताया कि मुलतानी की चारों दुकानें बिना नक्शे के बन रही थी। डेमोलेशन का नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने खुद नहीं गिराईं। छाबड़ा ने बताया कि मुलतानी की दुकानें गिराने गए तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकीं और कार्रवाई रोकने की कोशिश करने लगीं। मुलतानी का कहना है कि मेरी दुकानों पर जानबूझ कर कार्रवाई की गई है। हमारे पास मौके पर पूरे दस्तावेज नहीं थे। मेरे पास मंजूरी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि वह दुकानें बिना मंजूरी के बनी थीं।
बेरी के वार्ड में सेंट्रल टाउन में दुकानें गिराईं
सबसे पहले मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सेंट्रल टाउन में जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी के वार्ड में बनी दो दुकानों की दीवार गिराई। बेरी ने विरोध किया। बेरी का कहना है कि निगम जानबूझ कर कांग्रेसी पार्षदों को वार्ड में कार्रवाई कर रहा है। जबकि अवैध बिल्डिंगें सारे शहर में भरी हुई हैं। किसी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जानबूझ कर उनके वार्ड को टारगेट किया जा रहा है। जबकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन दुकानों के नक्शे पास नहीं कराए गए हैं।
डॉ. प्रितपाल का शोरूम भी तोड़ा
निगम टीमें बस अड्डे के पास ग्रीन माडल टाउन गईं। दो अवैध शोरूमों पर मशीन चलाईं। एक शोरूम के मालिक देसी दवाखाना चलाने वाले डॉ. प्रितपाल सिंह का आरोप है कि उनके शोरूम का ढाई मंजिल का नक्शा पास है। इसके बावजूद दुकान गिरा दी। वह इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग का नक्शा भले ही पास है, लेकिन दुकान मालिक ने छज्जे को आगे बढ़ाकर उस पर निर्माण कर दिया था, जोकि बायलॉज की वायलेशन है।
आगे की स्लाइड में देखिए मारपीट एवं कार्रवाई की तस्वीरें...
-फोटो गगन वालिया