पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Controversy Over Women Laying Allegations Of Mlc

जिस पार्षद ने किया बेटी के साथ छेड़छाड़ उसी के समर्थन में उतर आया बाप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रहने वाली युवती को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। मंगलवार सुबह युवती के पिता हंसराज ने प्रेस कांफ्रेंस की। वार्ड-४० के पार्षद प्रदीप सिंह राय का समर्थन किया। कहा कि जिस महिला ने मारपीट के आरोप लगाए थे, उसका बेटा उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। शाम ढलते-ढलते युवती ही मीडिया के सामने आ गई। पार्षद पर आरोप लगाए कि वह परिवार पर दबाव डालते हैं। घर आकर उसे नशीली दवा पिला देते हैं और छेड़छाड़ भी करते हैं। उसने पुलिस को भी इसकी शिकायत दे दी है।

पार्षद परेशान कर रहा : युवती

जालंधर. युवक से प्रेम करने वाली शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की युवती ने पिता की प्रेस कांफ्रेंस से आहत होकर मंगलवार शाम को थाने में शिकायत दे दी। शिकायत में उसने न सिर्फ अपने पिता की बातों को झुठला दिया, बल्कि पार्षद प्रदीप सिंह राय पर भी गंभीर आरोप लगा दिए।