पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Crore Given By The Centre To Empower Dalits Also Be Spent On Others

दलितों के उत्थान को केंद्र के दिए 1600 करोड़ रुपए पंजाब ने दूसरों पर खर्च दिए : कांग्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. कांग्रेस एससी/बीसी सैल के चेयरमैन के. राजू ने कहा कि केंद्र ने दलितों को उत्थान के लिए पंजाब सरकार को दिए 16 सौ करोड़ रुपए की ग्रांट दूसरों पर खर्च कर दी है। इस पैसे को वापस लिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामला योजना आयोग को भेजा गया है। राजू बुधवार को सर्किट हाउस में दोआबा के दलित नेताओं की समस्याएं सुनने और अपनी नई योजना की जानकारी देने पहुंचे थे।

राजू ने बताया कि दलितों को कांग्रेस के साथ जोडऩा और नए दलित नेताओं को तैयार करना उनका उद्देश्य है। नई चेहरों को राजनीति में उतारा जाएगा। उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा। उनको अच्छे पद मिलें और पूरी भागेदारी है। हर गांव की पंचायत के साथ उनके तीन-चार दलित युवा नेता लोगों की सेवा करें। दलितों के राजनीतिक इश्यू को पार्टी गंभीरता से ले रही है।

पार्टी हर गांव जाकर ऐसे दलित चेहरों की तलाश करेगी। उनका डाटा बेस तैयार किया जाएगा। दलित स्कीम के पैसे का पूरा लाभ इनको मिले, इस तरह पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछली बार चुनाव मैनिफेस्टो एसी कमरों में बैठकर बनाए गए थे। इस बार गांव-गांव जाकर विचार किया जा रहा है। एससी सांसदों व विधायकों से इनपुट लिया जा रहा है। दो हफ्ते में इस मैनिफेस्टो को तैयार कर लिया जाएगा। टिकट वितरण में भी नए चेहरों को आगे लाया जाएगा। दलितों को उत्थान को काम करने वालों को ही टिकट मिलेगा। उनके साथ पंजाब एससीएसटी सैल प्रभारी व दिल्ली के पूर्व विधायक राजेश लिलौदिया और डॉ. के.प्रसाद भी मौजूद थे।

दलितों की समस्याएं सुनने आए चेयरमैन के. राजू की मीटिंग में दलित नेता सेठ सतपाल मल्ल को गुस्सा आ गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव सेठ सतपाल मल्ल ने पहले मीटिंग में कहा- पुराने दलित नेताओं ने नए लीडर पैदा ही नहीं होने दिए। पिता पुरखी राज को आगे बढ़ाया जा रहा है। 50 सालों से दोआबा की राजनीति में चंद दलित परिवार ही राज कर रहे हैं। नए वर्करों को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। वाल्मीकि समाज से दलित नेता प्रदेश सचिव अमृत खोसला ने भी के.राजू से अपनी नाराजगी जताई। आठ दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है और कांग्रेस का एक भी नेता वहां वाल्मीकि समाज और यूनियन का हाल जानने नहीं आया।

इस मौके पर एससी सैल मीडिया सचिव सुखदेव सिंह रसूलपुरी, लुधियाना चेयरमैन अजीत सिंह भंगानी, पटियाला से परमिंंदर सिंह, आनंदपुर साहिब से मोहन सिंह भसीन, कपूरथला से मलकीत सिंह गिल, संगरूर कुलवंत सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. राम लाल जस्सी, पार्षद देस राज जस्सल, सुशील रिंकू, जगदीश समराय, अमृत खोसला, राजेश भट्टी, राजेश पदम, अश्वनी जरेवाल, दीपक थापर लवली, डॉ. हरभजन मान, अश्वनी कुमार भगत, हरविंदर सिंह डिंपल, वरिंदर काली भगत, अतुल चड्ढा, अनिल भगत, किट्टू ग्रेवाल और पवन जक्खू भी मौजूद थे।