पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • CRPF Constable To Ten Years Imprisonment

सीआरपीएफ के सिपाही को दस साल कैद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. नेशनल हाईवे स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में करीब दो साल पहले हवलदार नवल सिंह के सिर में राइफल की बट मारकर हत्या कर देने वाले सिपाही गुरजिंदर सिंह को दस साल कैद और पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद होगी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गुडग़ांव का रहने वाला 49 वर्षीय नवल सिंह सीआरपीएफ में हवलदार था और बीएचएस के पद पर कार्यरत था। विभाग के सब इंस्पेक्टर अब्दुल कलीम मूल निवासी गांव राजपुरा जिला पलवल ने बयान दिया था कि वह 23 सितंबर 2011 को ड्यूटी पर था। फोन आया कि अजनाला के गांव नंगल वजावाला का सिपाही गुरजिंदर सिंह शराब पीकर मेस में हंगामा कर रहा है। वह और नवल सिंह मेस में पहुंचे। पता चला कि उसने एक अन्य साथी एके से मारपीट की थी। उसे रोकने लगे, तो वह कभी राइफल को कभी लोड करता और कभी हवा में लहरा रहा था। इसी दौरान उसने नवल पर हमला कर दिया। नवल को सेक्रेड हार्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां 29 सितंबर को नवल ने दम तोड़ दिया।

४.९० लाख की जाली करंसी लाने वाले दो लोगों को कैद

भास्कर न्यूज त्न जालंधर
४.९० लाख रुपए की जाली करंसी लेकर जालंधर में सप्लाई देने आए दो लोगों को एडिश्नल सेशन जज एसके सिंगला ने तीन साल कैद और दो हजार रुपए जुर्माना किया है। जुर्माना न देने पर एक महीने की अतिरिक्त कैद होगी। सजा पाने वालों में तरनतारन के वलटोहा का लखविंदर सिंह लक्खा और जीरा का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर जरनैल सिंह जैला शामिल हैं। दोनों रिश्तेदार हैं।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार 13 मई 2011 को देहात पुलिस के इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने नकोदर रोड से इंडिका कार में जाली करंसी की सप्लाई देने आ रहे जैला और लक्खा को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 4.90 लाख रुपए के एक हजार रुपए के जाली नोट बरामद किए थे। पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि लक्खा की दोस्ती वलटोहा के रहने वाले राजवीर सिंह से थी। राजवीर के कनेक्शन सीमा पार से जुड़े हुए है। वह जाली करंसी का धंधा करता था। लक्खा के घर की स्थिति ठीक नहीं थी तो वह अपने ड्राइवर रिश्तेदार जैला के साथ मिलकर राजवीर के कहने पर जाली करंसी की सप्लाई करने लगा। उन्हें हर सप्लाई पर 10-10 हजार रुपए मिलते थे।

ट्रैक से शव मिला, हाथ पर गुदा है दीप

भास्कर न्यूज त्न फिल्लौर
फिल्लौर-गोराया रेल लाइन पर गांव डल्लेवाल के पास रेलवे पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। सफेद डब्बीदार कुड़ता-पायजामा पहन रखा है। जबकि बांह पर दीप सिंह गुदा हुआ है। रेलवे कर्मचारी सुरजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल आसपास मुनादी के दौरान शिनाख्त नहीं हुई है।