पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Custom Officer Reviled The Master Plan Before Police

पकड़े गए कस्टम अधिकारी ने किया खुलासा, पाक से चीनी की बोरी में भेजी जाती थी हेरोइन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. हेरोइन के साथ पकड़े गए कस्टम अधिकारी गुरदेव सिंह ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कस्टम अधिकारी गुरदेव सिंह की तिहाड़ जेल में बंद हेरोइन तस्कर विनय अग्रवाल के पिता से अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। उसके पिता अटारी बार्डर पर कस्टम क्लियरिंग एजेंट हुआ करते थे। विनय करियाना स्टोर चलाता था। करीब सात पहले उसकी दोस्ती दविंदर नाम के हेरोइन तस्कर से हो गई। दोनों ने हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया।पाकिस्तान से चीनी में हेरोइन छुपा कर मंगवाते थे। दविंदर हेरोइन देने दिल्ली आया तो पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस दविंदर से और बरामदगी नहीं करवा पाई थी। विनय ने दविंदर से जेल में मुलाकात की और केस की पैरवी के लिए मदद मांगी। उसने कहा कि वह 25 किलो हेरोइन बेचकर 13 किलो के पैसे उसके परिवार को दे दे और 12 किलो के पैसे खुद रख ले। विनय दिल्ली में हेरोइन की खेप देने आया था तो पुलिस के शिकंजे में फंस गया। सूत्र बताते हैं कि कस्टम अधिकारी की पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि विनय के जरिए गुरदेव के तार पाक में बैठे हेरोइन के बड़े सौदागरों से जुड़ गए थे।

विनय करीब छह महीने पहले पेरोल पर आया था। वह गुरदेव से मिला। गुरदेव की मदद से उसके पास हेरोइन की खेप पहुंची थी। गुरदेव इससे इंकार कर रहा है। पुलिस की जांच में गुरदेव की ओर से विनय को खेप देने संबंधी संकेत मिले थे। इसलिए देहात पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए तिहाड़ जेल में प्रोडक्शन वारंट के आर्डर देकर आई है। संभावना है कि 48 घंटे में दिल्ली पुलिस विनय को जालंधर लेकर आएगी।

देहात पुलिस विनय को रिमांड पर ले कर करीब सात साल पहले पाक से चीनी में हेरोइन आने से लेकर पेरोल पर हेरोइन की खेप देने संबंधी गहराई से पूछताछ करेगी। गौर हो कि 4 मई को देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने कस्टम अधिकारी गुरदेव सिंह को 10 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था। गुरदेव से बाद में पुलिस ने दो किलो हेरोइन, पांच किलो स्मैक और चार लाख रुपए बरामद किए थे। गुरदेव तीन दिन के रिमांड पर है।