पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DAV College Become No One College In Country

नैक की रिपोर्ट: डीएवी बना देश का नंबर वन कॉलेज, 3.76 की रेटिंग मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. डीएवी काॅलेज जालंधर काे नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन कौंसिल (नैक) इंडिया में नंबर वन कॉलेज की रैंकिंग दी है। नैक की रिपोर्ट में डीएवी कॉलेज ने को-एड कैटेगरी में 4 में से 3.76 की रेटिंग हासिल की है। किसी भी एजुकेशन इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटीज में यह उच्चतम रेटिंग है। नैक ने देशभर में कुल 181 संस्थानों का सर्वे कर यह रिपोर्ट जारी की है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा ने बताया कि कॉलेज ने फरवरी में नैक को सेल्फ रिपोर्ट भेजी थी। सितंबर में नैक टीम ने काॅलेज का दौरा किया। इसमें कालेज की बिल्डिंग, ग्राउंड, लैब की जांच की गई। स्टाफ और नान टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स से बात की गई। इसके आधार पर यह रेटिंग मिली। देश में नंबर वन का दर्जा मिलने से स्टाफ और स्टूडेंट्स खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
97 साल का सफर
स्थापना - 1918
कुल स्टूडेंट्स - 7000
टीचर - 250
नॉन टीचिंग स्टाफ - 211
पीजी कोर्स- 14
यूजी कोर्स - 13
डिप्लोमा कोर्स - 2
एड ऑन काेर्स - 7
पैमानों पर परखा
- सिलेबस
- टीचिंग लर्निंग एंड वैल्यूएशन
- रिसर्च एंड कंसल्टेंसी
- गवर्नेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट
- इन्फ्रास्ट्रक्चर
- स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन
- इनोवेटिव प्रैक्टिस