पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dav College Student Arrested With Robbers

साथियों संग पकड़ा गया डीएवी कॉलेज का छात्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. डीएवी कॉलेज के छात्र और उसके दो साथियों को थाना एक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी चेक के जरिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई सब्जी मंडी ब्रांच से साढ़े नौ लाख रुपए निकालने का प्रयास किया। कॉलेज छात्र ने खुद को चीनी मिल में पार्टनर बताकर यह ठगी की।

आरोपियों में मकसूदां के गुरु नानक नगर का छात्र साहिल मलिक, गोपाल नगर से सटी न्यू कॉलोनी का हितेश उर्फ हनी और कबीर नगर का जतिंदर अरोड़ा शामिल है। पुलिस राजीव नाम के शख्स की तलाश कर रही है, जिसने युवकों को फर्जी चेक दिया था। साहिल डीएवी में बीकॉम कर रहा है। पिता बिजली निगम में हैं। थाना-१ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। तीनों को वीरवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की शूगर मिल का दिया था फर्जी चेक
एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि साहिल के खाते में बुधवार सुबह साढ़े नौ लाख का चेक लगाया गया। चेक उत्तर प्रदेश की फैजाबाद स्थित शूगर मिल से जारी हुआ था। मैनेजर हरजीत सिंह खन्ना को शक हुआ। उन्होंने साहिल को बुलाया। वह जतिंदर के साथ बैंक पहुंचा। बताया कि उसके पिता शूगर मिल में पार्टनर हैं। उन्होंने ही चेक दिया। शूगर मिल से जानकारी मांगी गई, तो पता चला कि वहां से कोई चेक जारी नहीं हुआ। दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया और फिर हनी काबू आया।