जालंधर. कुत्ते के काटने से छोटी बहन की मौत का जैसे ही बड़ी बहन को पता चला तो सदमे से बड़ी बहन की भी मौत हो गई। छोटी बहन का इलाज करने से जालंधर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने मना कर दिया था, उसके बाद उसके परिजन उसको अमृतसर ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।
बस्ती शेख की रहने वाली सुनीता (38) को 23 अगस्त को घर के बाहर आवारा कुत्ते ने काट लिया था। गरीब होने के कारण सुनीता इलाज नहीं करवा पाई, जिसके बाद दिन-ब-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई। शुक्रवार को सुनीता का पति लवली उसे जालंधर सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां पर डाक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। वहां से उसे अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल ले गए। वहां पर भी सुनीता का इलाज नहीं हुआ। उसी दिन शाम 7 बजे के करीब सुनीता ने दम तोड़ दिया। सुनीता की मौत के बारे में उसकी बड़ी बहन निर्मला को पता लगा, तो वह सदमा सह नहीं पाई और शनिवार को उसकी भी मौत हो गई।