पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. बीएमसी चौक से सटे होटल लियो फोर्ट के बाहर साइड मांगने को लेकर ऑस्ट्रेलिया से आए एक एनआरआई और दुकानदार के बीच बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तानने का आरोप लगाया। मौके पर थाना चार पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया।
न्यू संत नगर के रहने वाले दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि उसकी मॉडल हाउस में लेदर की दुकान है। वह अपने दोस्त पवन के साथ एक्टिवा पर गुरु नानक मिशन चौक से बीएमसी चौक की तरफ जा रहा था। बीएमसी चौक पर पहुंचने से पहले बोलेरो गाड़ी वाला साइड मांगने के लिए हॉर्न बजाने लगा। उन्होंने साइड दे दी, फिर भी बोलेरो में सवार तीन युवकों ने उनके साथ गालीगलौज की। इसके बाद एक युवक नीचे उतरा और उन पर पिस्तौल तान दी और हाथापाई करके होटल लियो के अंदर घुस गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें होटल से बाहर निकलवाया। पुलिस के सामने भी उन्होंने धमकियां दी।
बात खत्म हो गई थी, फिर गुंडे लेकर आ गया चालक : एनआरआई
काला सिंघा रोड के रहने वाले एनआरआई अमनदीप सिंह ने बताया कि होटल लियो में उनके किसी रिश्तेदार का फैमिली फंक्शन था। वह अपने भाइयों के साथ बोलेरो से जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे एक्टिवा थी। चालक साइड नहीं दे रहा था। इसको लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। दोनों युवकों ने पिस्तौलें निकाल ली और उन पर तान दी। उन्होंने माफी मांग ली और होटल में चले गए। कुछ देर बाद एक्टिवा चालक ने गुंडे बुला लिए। पुलिस भी आ गई। उनके सामने भी जान से मारने की धमकियां दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.