(फोटो: बर्थ-डे मनाते धर्मेंद्र)
जालंधर. फिल्म 'सैकंड हैंड हसबैंड' की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र सोमवार को करतारपुर में थे। उनका बर्थ डे भी था तो इसे यादगार बनाने के लिए उनके को स्टार व क्रू मेंबर्स ने पूरी तैयारी की। सेट पर केक मंगवाया गया। अभिनेत्री गीता बसरा जब धर्मेन्द्र के गालों पर केक लगानी लगी तो उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया। बोले - न कुडि़ए केक मुंह ते न लाई। धर्मेन्द्र बोले व अब भी खुद को 36 साल का महसूस करते हैं। यूनिट के साथ सेलिब्रेशन पर कहा, 55 साल बाद वह पंजाब में बर्थडे मना रहे हैं। मलाल है तो सिर्फ इस बात का वह बर्थ-डे जालंधर के संत सिनेमा में नहीं मना सके। जब वह एक्टर नहीं बने थे तो कॉलेज टाइम में संत सिनेमा में फिल्में देखने आया करते थे। यहीं मूवीज देख-देख हीरो बनने का कीड़ा जागा। संत सिनेमा सात साल पहले तब बंद हो गया जब सुसाइड के एक मामले में यहां झगड़ा हुआ। अब तो इसकी बिल्डिंग खस्ताहाल हो चुकी है।
सारे केहदें ने मैं नसराली पिंड चबारे च होया सी
यादें शेयर करते हुए धर्मेंद्र बोले- सभी लोगो कहते है कि मेरा जन्म नसराली पिंड (खन्ना के पास)
में हुआ है। मैं आज भी 36 साल का हूं। इसका कारण पंजाब के लोगों और प्यार है।
बादल को दी बधाई
दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का भी सोमवार को जन्मदिन था। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भी बधाई दी।
सेकेंड हैंड हसबैंड की शूटिंग
गाखल ब्रदर्स एंटरटेनमेंट जालंधर की ओर से बनाई जा फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड की शूटिंग करने के लिए धर्मेंद्र पंजाब आए हुए हैं। इससे गोबिंदा की बेटी टीना अाहूजा अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रही है। उनके साथ हीरो पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल भी बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। प्रोड्यूसर अमोलक सिंह गाखल भी अपनी पहली फिल्म प्रोडक्शन दे रहे हैं। डायरेक्टर समीप कंग हैं। समीप कंग ने बताया कि फिल्म में गीता बसरा भी हैं। जुलाई में फिल्म रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें धर्मेंद्र की 79 वां बर्थ-डे की तस्वीरें...