पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Good News: 9717631813 पर ट्रेन नंबर मैसेज कर जानें गाड़ी की लोकेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
जालंधर. सर्दियों के दौरान कोहरा भले ही कुछ दिनों के लिए हो लेकिन देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में ट्रेन के गति और सुरक्षा को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को होती है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने पहली बार 9717631813 नंबर जारी किया है। इस पर कोई भी यात्री गाड़ी नंबर मैसेज करके ट्रेन की लोकेशन जान सकता है। उदाहरण के लिए यदि कोई यात्री रेलगाड़ी संख्या 12951 के आगमन/प्रस्थान की स्थिति जानना चाहता है तो उसे अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 12951 लिखकर 9717631813 नंबर पर सेंड करना चाहिए। कुछ सेकेंड के भीतर आपके मोबाइल पर रिटर्न में मैसेज आएगा और ट्रेन के स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। इसके अलावा यात्री 139 पर फोन या एसएमएस करके भी ट्रेन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए उपाय
- स्टेशन पर कुशल वक्ता प्रशिक्षित पूछताछ अधिकारियों को तैनात किया जाएगा ।
- बड़े आकार के डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि स्टेशन से प्रवेश करते समय यात्री उस पर लिखी सूचनाएं पढ़ सकें।
- तीन घंटे से ज्यादा देरी से चलने वाली रेल-गाड़ियों के यात्रियों द्वारा टिकट पर रिफंड के लिए अतिरिक्त पीआरएस काउंटर खोले जाएंगे ।
- सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी खान-पान स्टॉल पूरा दिन खुलें और वहां चाय, बिस्कुट, वैफर्स इत्यादि उपलब्ध रहें और इन स्टालों पर कोई अतिरिक्त प्रभार न लिया जाए ।