पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dilpreet Best Player And Amanpreet Best Full Back In Hockey Tournament

हॉकी टूर्नामेंट: दिलप्रीत बेस्ट प्लेयर और अमनप्रीत बेस्ट फुल बैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. 11वें ऑल इंडिया सरदार बलवंत कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट फॉर माता परकाश कौर कप की विजेता टीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर को कप के साथ 1.25 लाख रुपए का इनाम दिया गया। उपविजेता सीआरजेड स्कूल सोनीपत को 80 हजार रुपए का इनाम दिया गया।

ओलिंपियन सुरजीत हाॅकी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट में गुवाहाटी हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस आरएस मोंगिया ने टीमों को इनाम बांटे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपए इनाम दिया गया। टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से सरकारी माडल स्कूल जालंधर के दिलप्रीत सिंह को बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया। इंदिरा प्रियदर्शनी स्कूल भोपाल के हर्षदीप सिंह को उभरता सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया। सीआरजेड स्कूल सोनीपत के विक्रांत को बेहतरीन गोलकीपर, सरकारी माडल स्कूल जालंधर के अमनप्रीत सिंह को बेहतरीन फुल बैक, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के आदित्य यादव को बेहतरीन हाफ बैक, बाबा गुरमुख सिंह उतम सिंह स्कूल खडूर साहब के जोबनप्रीत सिंह को बेहतरीन फारवर्ड चुना गया।
इन सभी प्लेयरों को कमेटी की तरफ से 7500-7500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीएवी कालेज के प्रिंसिपल डाॅ. बीबी शर्मा ने की। इस मौके पर टूर्नामेंट समिति के प्रधान हरभजन सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, गुरशरन सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, गुनदीप सिंह कपूर, हरदीप सिंह कपूर, ओलिंपियन वरिंदर सिंह, बीएस ढींगरा जोनल मैनेजर पंजाब एंड सिंध बैंक, ओलिंपियन संजीव कुमार, ओलिंपियन बलजीत सिंह सैनी, ओलिंपियन हरप्रीत सिंह मंढेर, ओलिंपियन बलजीत सिंह ढिल्लों, दलजीत सिंह कस्टम्स, रिपुदमन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, राम सरन, सिमरन सिंह, अजिंदर पाल सिंह, जतिंदर सिंह बॉबी, बलजीत कौर हाॅकी कोच, सोनी, मलकीत सिंह, अनूप सिंह उपस्थित थे।
संबंधित खबर और फोटो पेज 6