पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर. जालंधर-होशियारपुर रेलवे मार्ग पर स्थित शामचौरासी रेलवे स्टेशन से पहले गत देर रात साढ़े नौ बजे के करीब जालंधर से होशियारपुर आ रही डीएमयू ट्रेन के नीचे आकर 35 वर्षीय डा. रणजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। शव की पहचान डॉ. रणजीत सिंह पुत्र गुरिंदर सिंह निवासी गांव पक्खोवाल जिला होशियारपुर के रुप में हुई है। डीएमयू ट्रेन के ड्राइवर तिलकराज ने तत्काल ही मामले की सूचना होशियारपुर रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज बीरवल सिंह और स्टेशन मास्टर को दी।
सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल बीरवल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। रात साढ़े दस बजे के करीब शव का पंचनामा करने के बाद डॉ. रणजीत सिंह की पत्नी डा. मोनिका को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। डा. रणजीत सिंह व उनकी पत्नी दोनों कठार स्थित बाबा सरवण दास चेरिटेबल अस्पताल में काम कर रहे थे।
शादी के बाद से तनावपूर्ण चल रहे थे संबंध
रणजीत सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर रणजीत की पत्नी डा. मोनिका अपने पति पर बेवजह शक करती थी कि उनका किसी और महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच शादी के बाद से ही संबंध तनावपूर्ण चल रहे थे। मृतक डा. रणजीत सिंह के भाई शरणजीत सिंह ने पुलिस के समक्ष तो कोई शिकायत नहीं की है लेकिन परिजनों के साथ इतना जरूर कह रहा था कि पत्नी के तानों से तंग आकर ही उसके भाई ने आत्महत्या की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.