पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. बस्ती गुजां में स्कूल हेल्थ क्लीनिक की स्टाफ और डॉक्टरों को डॉक्टर मैसेज कर धमका रहा है। शुक्रवार को स्टाफ नर्स व अन्य डॉक्टर इकट्ठा हो शिकायत करने सहायक सिविल सर्जन डॉ. देसराज से मिले।
स्टाफ नर्सों ने बताया कि उक्त डॉक्टर को वह कई बार कह चुके हैं कि उनको ड्यूटी के दौरान ही फोन करें। बाद में वह लोग उनका फोन नहीं उठाएंगे। इसके बावजूद डॉक्टर रात बे रात उनको फोन करके काम बताता है। शुक्रवार भी सुबह एक स्टाफ को डॉक्टर ने मैसेज किया कि तुमने रात को मेरा फोन नहीं उठाया, मैं तुम्हें सबक सिखाउंगा। एसीएस ने लिखित शिकायत मांगी, जो स्टाफ ने नहीं दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.