पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैर को निकले डेरा मुखी को कुत्तों ने नोचकर मार डाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर/बठिंडा. महिलापुर के ढाडा कलां गांव में सुबह सैर पर निकले 75 वर्षीय रिटायर्ड सीनियर ऑडिटर (एसओ) एजी हरि सिंह पर लावारिस कुत्तों ने जानलेवा हमला किया। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को किसी तरह कुत्तों से छुड़ाया लेकिन, अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
वे सुबह 5.30 बजे सैर पर निकले थे। गांव के श्मशानघाट के पास उन पर कुत्तों ने हमला किया। हरि सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे के इंग्लैंड से आने के बाद होगा। दूसरी घटना में बठिंडा में डेरा बाबा दयाल दास के प्रमुख संत कृपाल दास को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। वे शुक्रवार शाम सैर पर निकले थे।
कुछ माह पहले 17 साल के युवक को मार डाला था
पंजाब में हड्डा-रोड़ी के आसपास घूमने वाले कुत्तों ने कुछ माह पहले भी इंसानों पर हमले किए थे। हड्डा-रोड़ी के इन कुत्तों को मांस खाने की आदत है, लेकिन जब से हड्डा-रोड़ी बंद हो रही हैं, इन्होंने लोगों पर हमले शुरू कर दिए हैं। लुधियाना में कुछ माह पूर्व इन्हीं कुत्तों ने एक 17 साल के लड़के को मोटरसाइकिल से गिराकर नोचकर मार डाला था।