जालंधर. पंजाब से दुनिया के कैंसर बारे में सीख सकती है। पंजाब में हर 1 लाख पर 90 लोग कैंसर से पीड़ित हैं। जब कि दुनिया में यह आंकड़ा 80 है। पंजाब का कैंसर दुनिया के कैंसर से ज्यादा जानलेवा भी है। यहां थायराइड कैंसर के 43 फीसदी केस जानलेवा हैं और दुनिया में सिर्फ 20 फीसदी थायराइड कैंसर ही जानलेवा है। बुधवार को आईएमए ने होटल रमाडा में कैंसर की हेड एंड नेक की कैंसर सर्जरी कराई। इसमें डॉ. शमित चोपड़ा ने बताया कि भारत में हर साल 2 लाख नए मामले सिर्फ सिर और गले के कैंसर के ही आ रहे हैं। सर्जरी से कैंसर का इलाज संभव है अगर उसे सही समय पर रिपोर्ट किया जाए।
दूसरी प्रेजेंटेशन में डॉ. सौरभ शर्मा ने आप्रेशन के बाद होने वाली रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी बारे बताया। कैंसर के आप्रेशन के बाद उस जगह की बनावट को पहले जैसा बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का बहुत योगदान होता है। उन्होंने अलग-अलग सर्जरी की रिकंस्ट्रक्शन बारे प्रेजेंटेशन दी। मौके पर डॉ. सुषमा चावला, डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. दीपक चावला, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. युगेश्वर सूद, डॉ. बलराज गुप्ता, डॉ. आशीष कालरा, डॉ. स्वप्न सूद, डॉ. एएस बावा, डॉ. धिराज भाटिया, डॉ. ओपी छाबड़ा, डॉ. अजय साहनी और डॉ. राजीव सूद मौजूद रहे।