पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. बस्ती पीरदाद स्थित प्राइम लैदर फैक्ट्री में रविवार रात तरनतारन के दो पेशेवर चोर घुस गए। पलभर में सामान समेटकर रोशनदान के जरिए दौडऩे लगे। फैक्ट्री में ट्रैप लगाकर बैठे मुलाजिमों ने शोर मचाया तो एक चोर रोशनदान से बाहर की तरफ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे को सामान सहित पकड़ लिया गया।
मृतक की पहचान तरनतारन के गांव दानेवाल के रहने वाले बलकार सिंह और पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई। बलकार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।
गुरदीप को थाना बस्ती बावा खेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरदीप पर चोरी का केस दर्ज कर सामान बरामद कर लिया है। दोनों की उम्र 40 से 45 के बीच की है। पुलिस को दिए बयान में फैक्ट्री मालिक गौरव सूद ने बताया कि बीते कई रविवार से उनकी फैक्ट्री से लेदर चोरी हो रहा था। फैक्ट्री में सीसीटीवी लगाए और बाकायदा कुछ वर्करों की ड्यूटी लगा दी।
देर रात करीब डेढ़ बजे दो चोर फैक्ट्री की पिछली दीवार से गांठ वाली रस्सी लगाकर रोशनदान के जरिए अंदर घुसे। वहां मशीनों पर पैर रखकर नीचे उतरे और बोरे में सामान समेटने लगे। सर्वर रूम में बैठे वर्करों ने कैमरों में हलचल होते देख उन्हें फोन किया। इसके बाद फैक्ट्री की लाइटें जला दी। तभी ये दोनों मशीन पर पैर रखकर भागने लगे। बलकार सिंह रोशनदान के पास चढ़ गया और अचानक
बाहर की तरफ गिर पड़ा। गिरते ही उसके सिर पर चोट लगी और उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई जबकि गुरदीप सिंह को मौके से पकड़ लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.