पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Drug Is Second Biggest Problem Of Punjab After Terrorism

आतंकवाद के बाद नशा पंजाब की बड़ी समस्या: वरुण गांधी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर . डेविएट में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नशे को पंजाब का बड़ा दुश्मन बताया। वरुण ने कहा, पंजाब पहले वीर जवानों और किसानों के लिए मशहूर था। आज नशे के लिए जाना जाता है। वरुण गांधी ने कहा, आतंकवाद के बाद यह सबसे घातक समस्या है। इससे पंजाब को पार पाना है। भारत की डोर अब सही हाथों में है और देश सही दिशा में जा रहा है। देश की एक चौथाई जनसंख्या आज भी एक वक्त का खाना ही जुटा पाती है। उन्हें गरीबी से उबारना है। इसके लिए सबसे जरूरी है अपने मन में गरीबों के लिए दया और सहायता का भाव रखें।   

वरुण बोले-एक बार सुल्तानपुर में एक लड़का मेरे पास अपने पिता के साथ आया। और बोला कि मेरे बीमार पिता को मृत घोषित कर दो। अब उनकी दवा के लिए पैसे नहीं बचे हैं। उनका बीमा ही बचा है जिसके मिलने पर ही इलाज करवाया जा सकता है। ऐसे लोगों को गरीबी से बाहर लेकर आने की जिम्मेदारी हम सब की है।