पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Drunken Eto Hit Four People One By One In Jalandhar

शराबी ईटीओ ने कार से एक के बाद एक चार लोगों को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. फगवाड़ा में तैनात ईटीओ ने देर रात नशे में धुत्त अपनी नीली बत्ती लगी गाड़ी से एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। यही नहीं जब उसे मेडिकल के लिए सिविल लाया गया, तो उसने वहां पर भी खूब ड्रामा किया।

अर्बन एस्टेट फेस वन का रहने वाला बलजिंदर सिंह सिद्धू फगवाड़ा में एक्साइज विभाग में बतौर ईटीओ तैनात है। वीरवार रात को गढ़ा में नशे में धुत ईटीओ बलजिंदर सिंह ने पहले अपनी नीली बत्ती लगी शेवले बीट कार से क्रिकेटर हरभजन की कोठी के सामने वाली रोड पर रिक्शा को टक्कर मारी। जिससे रिक्शा चालक के जख्मी होने पर ईटीओ बलजिंदर सिंह ने मौके पर ही पैसे देकर उसके साथ राजीनामा कर लिया। वहां से जाने के बाद उसने तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।