पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ED Drug Racket Was Remanded To The Gullible

ड्रग रैकेट में भोला को ईडी ने लिया रिमांड पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर/पटियाला. ड्रग्स तस्करी के किंगपिन पूर्व डीएसपी जगदीश भोला को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आ गई है। ईडी भोला के कैबिनेट मंत्री मजीठिया के कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ करेगी। इस रैकेट में करीब पांच हजार करोड़ रुपए का हवाला कारोबार हुआ है। भोला का हवाला का एक बड़ा सिंडीकेट है। गौर हो कि इसी माह मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान भोला ने रैकेट का किंगपिन कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बताकर राजनीतिक हलके में हलचल मचा दी थी।

वीरवार दोपहर को नाभा जेल से भोला को कड़ी सुरक्षा में लेकर ईडी पटियाला कोर्ट में पहुंची। यहां पर ईडी के स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर मनजिंदर सिंह चौधरी ने अदालत में भोला के रिमांड को लेकर बहस की। ईडी के वकील ने भोला का 7 दिन का रिमांड यह कह कर मांगा कि पूरे नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए भोला को इतने दिन के लिए चाहिए।

अदालत ने केवल एक दिन के रिमांड पर ही उसे ईडी के हवाले किया। ईडी शुक्रवार को बाद दोपहर तीन बजे अदालत में दोबारा पेश करेगी। ईडी की विशेष टीम उसने सीधा चंडीगढ़ स्थित कार्यालय ले गई। यहां पर ईडी की एक उच्च स्तरीय जांच टीम ने भोला से पूछताछ शुरु की है।

विदेशी करंसी पर कुछ नहीं बोला

भोला को डायरेक्टर इन्फोर्समेंट की टीम पेशी पर लाई थी। उसे फतेहगढ़ साहिब, मंडी गोबिंदगढ़ और थाना अर्बन एस्टेट में दर्ज केस के सिलसिले में पेश किया गया था। बचाव पक्ष की दलील थी कि भोला 53 दिन से रिमांड पर है। सीआईए पटियाला ने 40 दिन, जालंधर सीआईए ने 8 दिन व फगवाड़ा पुलिस ने पांच दिन तक रिमांड पर रखा है। इस दौरान भोला ने विदेशी करंसी पर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।

भोला को हथकड़ी में मिली छूट

जगदीश भोला को हथकड़ी लगाने और रिमांड से पहले मेडिकल करवाने की मंजूरी अदालत ने दे दी है। भोला के बचाव पक्ष के वकील की मांग पर जिला सेशन जज ने मेडिकल और रास्ते में हथकड़ी लगाने की मंजूरी दी। वकील सतीश करकरा ने मांग की थी कि भोला को कोर्ट में नहीं, सिर्फ रास्ते में ही हथकड़ी लगाई जाए। साथ ही पुलिस रिमांड से पहले उसका मेडिकल करवाया जाए।