पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Elderly Mother, Son, Died In Shock After Attack

बेटे पर हमले के बाद सदमे में बुजुर्ग मां ने दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलावलपुर. सिकंदरपुर में 18 जनवरी को घर में घुसे हमलावर ने निक्का बाबा पर गोली चला दी थी। मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। मंगलवार को निक्का बाबा की माता प्रकाश कौर का निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है रविवार देर रात अज्ञात हमलावर दोबारा निक्का पर हमला करने आए थे। सदमे के कारण ही बुजुर्ग मां की मौत हुई।

कमल कुमार कमलेश उर्फ निक्का बाबा ने कहा कि मां उस पर हुए हमले के कारण मां परेशान थी। इसी वजह से जान गई। इस दौरान क्षेत्रवासियों में आरोपियों को न पकडऩे के लिए पुलिस के प्रति नाराजगी भी पाई गई। सरपंच केवल सिंह, पंच जंग बहादुर वर्मा व पूर्व सरपंच जोगिंदर मान ने कहा - अगर पुलिस मामले में जल्द कोई कार्रवाई करती तो प्रकाश कौर की जान न जाती।

पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली व रविवार को हमलावरों के दोबारा आने की सूचना के बाद से प्रकाश कौर की तबीयत बिगड़ गई थी। आखिरी समय में भी वह बेटे की सलामती के लिए दुआ मांग रही थी। देर शाम प्रकाश कौर का गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गौर हो कि 18 जनवरी को मोटरसाइकिल पर आया एक युवक बाबा के पास अपने बीमार भाई का ठीक करने के लिए उपाय पूछने आया था। इसी दौरान उसने बाबा पर गोली चला दी। गोली बाबा के सिर को छूकर निकल गई थी। घटनास्थल पर बाबा की मां प्रकाश कौर भी मौजूद थी। शोर मचने पर आरोपी तब फरार हो गया था।