पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे की हां-ना पर टिकी है जूडोका की नेशनल चैंपियनशिप में एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. रेलवे की टिकट मिलने पर जालंधर के जूडो खिलाड़ियों की नेशनल चैंपियनशिप में एंट्री का फैसला होगा। पांच से दस अक्टूबर के बीच चेन्नई में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। लेकिन रेलवे ने नियमों का हवाला देकर टिकट देने से मना कर दिया है।

वरिष्ठ जूडो कोच सुरिंदर कुमार का कहना है कि हर साल रेलवे टिकट देता था, लेकिन इस बार नए चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर अपना मनमानी रवैया दिखा रहे हैं। लंबा सफर होने के चलते ट्रेन के अलावा किसी दूसरे साधन से चेन्नई नहीं जाया जा सकता है। यदि रेलवे टिकट नहीं देता है तो खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगे। कोच सुरिंदर कुमार पार्टी टिकट लेने सिटी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन आफिस पहुंचे थे।

सुरिंदर ने बताया कि पहले तो चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर बलबीर सिंह मल्ली ने रियायत रेट पर टिकट देने से मना कर दिया, लेकिन जब बाद में उन्होंने रेलवे बोर्ड का नोटिफिकेशन दिखाया तो रियायत देने को तैयार हुए। इसके बाद उन्होंने वेटिंग में पार्टी टिकट देने से मना कर दिया। जबकि पिछली बार जब टीम टूर्नामेंट खेलने गई तो वेटिंग में टिकट दिया था। चेन्नई के लिए 12 ब्वायज और 12 गर्ल्स की टीम जानी है। इसके साथ कोच और मैनेजर को मिलाकर कुल उन्हें 28 सीटों की जरूरत है। लेकिन रेलवे ने मामला अटका दिया है। उधर जूडो खिलाड़ियों का कहना है कि खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैैं, उनके लिए स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना चाहिए।
खिलाड़ियों का प्रॉपर नाम देकर हो सकती है छह-छह टिकटों की बुकिंग
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों को जाने के लिए टिकट मिल सकती है। इसके लिए कोच को जितने खिलाड़ी जाने हैैं उनका प्रॉपर नाम और उम्र देकर छह-छह बुकिंग करानी होगी। इसमें उन्हें कन्सेशन का भी पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन समस्या अभी यह है कि खिलाड़ियों का अभी तक फाइनल सिलेक्शन नहीं हुआ है। चैंपियनशिप में जाने से दो सप्ताह पहले ही खिलाड़ियों का चयन होता है। पार्टी बुकिंग में एक नाम देकर बाकी की बुकिंग एक साथ हो जाती है। जाने के तीन से चार दिन पहले स्टेशन अधीक्षक को खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी जाती है। इसके बाद उनका मैनुअल चार्ट तैयार हो जाता है और वह आसानी से ट्रेन में सफर कर लेते हैं।
नियमों के खिलाफ नहीं कर सकता काम
चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर बलबीर सिंह मल्ली का कहना है कि नियमों के खिलाफ जाकर कोई काम नहीं कर सकता। नियम कहता है कि जितनी सीटें उपलब्ध हैं उसका केवल पचास फीसदी ही ब्लॉक या पार्टी बुकिंग में हो सकती है। यदि ट्रेन में वेटिंग शुरू हो गई है तो ऐसी स्थिति में पार्टी बुकिंग नहीं हो सकती।
सिलेक्शन के बाद दी जाएगी टिकट
खिलाड़ियों को चेन्नई जाने के लिए रेलवे की ओर से टिकट मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए नियमों के अनुसार ही उन्हें टिकट मिलेगी। खिलाड़ियों का सिलेक्शन होने के बाद उनका नाम, उम्र और जेंडर के साथ एक रिजर्वेशन फार्म पर छह टिकट बुक हो सकती है। ऐसी स्थिति में उन्हें वेटिंग में भी टिकट आसानी से मिल जाएगी।
- तरलोक सिंह, डीसीएम फिरोजपुर मंडल
खिलाड़ियों ने स्पेशल ट्रीटमेंट देने की मांग की है।
खिलाड़ियों ने स्पेशल ट्रीटमेंट देने की मांग की है।