पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले बेटे ने कहा- दोस्तों के साथ हूं, फिर फोन स्विच ऑफ हो गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रजत के वापिस न आने के कारण मां बार-बार बेहोश हो रही थीं।)
जालंधर. बलदेव नगर में 19 साल के युवक के गायब होने से वीरवार शाम को हंगामा हो गया। युवक के माता-पिता कह रहे हैं कि उसका अपहरण हो गया है, जबकि युवक ने माता-पिता को फोन करके कहा था कि वह दोस्तों के साथ है। इसके बाद उसका फोन नहीं चल रहा। बलदेव नगर गली नंबर दो के रहने वाले मोहिंदर मिटटी की ढुलाई का काम करते हैं। उनका बेटा रजत (19) दोपहर करीब अढ़ाई बजे गली में ही करियाणा स्टोर से दूध लेने गया था। कुछ देर बाद मोहल्ले में स्कूल से लौटे कुछ बच्चों ने कहा कि दो बाइकों पर आए चार युवक रजत को पीट रहे थे और बिठा अपने साथ ले गए।
इस पर मां बेबी रजत को फोन किया। रजत ने फोन पर कहा कि वह दोस्तों के साथ है, कुछ ही देर में वापस आ जाएगा। उसके बाद पांच बजे से रजत का फोन स्विच आफ आ रहा है। मां को जब पता लगा कि रजत का फोन स्विच आफ हो गया है, तो वह बेहोश हो गई। उसकी मां कई बार होश में आती और उल्टी कर बेहोश हो जाती। बेटे का इंतजार करते जब रात हो गई, तो रजत के घरवालों ने थाना आठ में शिकायत दे दी। रजत ने जालंधर माॅडल स्कूल से नौंवी की पढ़ाई की है, और पिछले दो साल से मोबाइल की दुकान पर काम सीख रहा है। पिता ने बताया कि रजत की किसी के साथ न दुश्मनी है और न ही फिरोती के लिए किसी का फोन आया है।
आगे की स्लाइड में देखें रजत की तस्वीर