पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तस्वीरों में देखिए फैशन शो का जलवा, स्टूडेंट्स ने किया कैटवॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. केएमवी कॉलेज में गुरुवार को फैशन शो 'सुकृति 2014' करवाया गया। इसका मकसद सिर्फ फैशन डिपार्टमेंट की स्टूडेंट्स के बनाए कपड़े और फैन को लेकर उनकी सोच और समझ बताना ही नहीं बल्कि उन लड़कियों की बात करना भी था जो फैशन के जरिए अपने पंखों को उड़ान दे रही हैं। फैशन शो एंपावर्ड वुमन की स्पिरिट को डेडिकेट किया गया।

फैशन शो में बेस्ट मोमेंट ऑफ द फैशन शो था, जब फैशन शो के सारे राउंड्स के बाद प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा, चीफ गेस्ट, केएमवी मैनेजमेंट की सदस्य मिसेज नीरजा चन्द्रमोहन और पीकेएफ से अनुराधा सोंधी ने भी स्टेज पर रैंपवॉक कर छात्राओं को सम्मान दिया और हौसला भी। जैसे ही प्रिंसिपल अतिमा, मिसेज सोंधी और मिसेज चन्द्रमोहन का हाथ पकड़कर स्टेज पर आईं, लड़कियों से भरा हॉल तालियों और हूटिंग की आवाजों से भर गया।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें तस्वीरें...