पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. फोकल प्वाइंट में संजय गांधी नगर के पास वीरवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साले की मौत हो गई जबकि जीजा घायल हो गया। दोनों वीरवार सुबह साइकिल से काम पर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान संजय गांधी नगर के रहने वाले धर्मेंद्र (19) के रूप में हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। घायल दिनेश की टांगों पर चोटें लगी है। ट्रक चालक आदर्श नगर के हरजिंदर सिंह पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक दोनों हिंद पंप फैक्ट्री में काम करते थे। सुबह संजय गांधी नगर में घर से साइकिल पर फैक्ट्री जा रहे थे। संजय गांधी नगर क्रॉस करके जब वह मेन रोड पर आए तो सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दिनेश घायल हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.