पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कालिया कालोनी से अगवा चौदह साल की बच्ची बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. कालिया कालोनी से साढ़े तीन महीने पहले अगवा हुई 14 साल की लड़की को थाना एक पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे भगाने वाले नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने परिवार के साथ जाने से इंकार किया है। बोली-मैं अपनी मर्जी से गई थी और चंडीगढ़ के एक मंदिर में शादी भी कर ली है। युवती की मांग में सिंदूर भी था। आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के गांव कुंदरी के रहने वाले राकेश कुमार गुड्डू के रूप में हुई है।

एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि 30 मई, 2014 को लड़की घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने आरोप लगाया था कि राकेश कुमार बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। वह उसे शादी का झांसा दिया करता था। पुलिस ने राकेश पर केस दर्ज कर लिया। तब से वह गायब ही थे। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह दोनों ट्रांसपोर्ट नगर में एक किराए के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस ने रेड करके लड़की बरामद कर ली। लड़की का कहना था कि वह राकेश को पति मान चुकी है और उसके बिना रह नहीं सकती।