पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्री हरगोबिंदपुर. ये हैं जरनैल सिंह उर्फ घोडिय़ां वाले बाबा जी। गांव भाम में रह कर दिव्य शक्तियों से लोगों के दुख दूर करने का दावा करने वाले बाबा को श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी ने रविवार को पुलिस को साथ लेकर बेनकाब किया। उसने भागने की कोशिश की पर भाग नहीं पाया।
गांववासियों के सामने उसने कान पकड़कर माना कि उसके पास कोई शक्तियां नहीं हैं और वह लोगों को ठगता था। उसके कमरे की तलाशी में करीब 29 हजार रुपए, सात हाथ घडिय़ां और तीन शराब की बोतलें मिलीं। करीब चार साल पहले भी सत्कार कमेटी ने इसको पकड़ा था और उस समय भी उसने आगे से ऐसा न करने की बात कह कर जान छुड़ाई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.