पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gas Consumers Could Not Get Subsidies In His Account

गैस उपभोक्ताओं के नाम बदलने में आ रही दिक्कत, नहीं मिल रही सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस पर मिलने वाली सब्सिडी नाम परिर्वतन करने वाला सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा। डीसी ऑफिस में डीबीटीएल स्कीम की प्रोग्रेस जानने के लिए रखी मीटिंग में गैस एजेंसियों के मालिकों ने धीमी गति के लिए नाम चेंज का सॉफ्टवेयर एचपी व बीपीसीएल की तरफ से अभी तक न करने के लिए जिम्मेवार ठहराया है। मीटिंग में अधिकतर पुरानी गैस एंजेसियों के मालिकों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के माता व पिता के नाम पर गैस कनेक्शन चल रहे हैं उक्त कनेक्शन का लाभ अब उनके परिजन उठा रहे हैं। जब तक सिलेंडर उनके नाम पर चेंज नहीं होगा सब्सिडी का लाभ देने में परेशानी हो रही है। एडीसी कुमार अमित ने एचपी व बीपीसी कंपनी के अधिकारियों को नाम चेंज करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा है ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

उन्होंने गैस उपभोक्ताओं से भी अपील की कि उनका जो नाम बैंक खाते में है वही नाम गैस एजेंसी के पास जाकर तबदील करवाएं ताकि उपभोक्ताओं को अपने बैंक खाते व गैस ऐजसी में अलग-अलग नाम संबंधी आ रही मुशाकिल का हल हो सके।

जिला फूड व सिविल सप्लाई कंट्रोलर बलजिंद्र सिंह ढिल्लों ने जालंधर जिले की गैस एजेंसियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के आंकडे जिला प्रशासन के सामने रखे। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली स्लिप पर मोहर लगा कर लोगों को जागृत करने के लिए कहा। वह अपना आधार कार्ड गैस एजेंसी व बैंक के साथ एटेच जल्द करवाए नहीं तो आने वाले दिनों में सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। यही नहीं जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वह फार्म नंबर तीन पर गैस एजेंसी की तरफ से 17 डिजिट का यूनिक आईडी भर कर बैंक तथा फार्म नंबर चार गैस एजेंसी को भर कर दें ताकि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी उनके खाते में ट्रांसफर हो सके।

मीटिंग में बैंकों की तरफ से बलवान सिंह, सगत सिंह, गैस एजेंसी मालिक दविन्द्र कोहली, लीजा पॉल, अमरीक सिंह चावला, ललितेश भसीन, हरजिन्दर सिंह , मंदीप सिंह, गिरधारी लाल, रजिंद्र कौर, संतवत कौर और विजय बधन मौजूद थे।