जालंधर। पिम्स अस्पताल की तीसरी मंजिल से जमीन पर गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। होशियारपुर के गांव वडियाला का रहने वाला हरमेल सिंह (38) पुत्र दर्शन लाल जी4एस सेक्योर सॉल्यूशन कंपनी में 2005 से था। शुक्रवार को हरमेल की तीसरी मंजिल स्थित डरमेटोलॉजी, ईएनटी व साइकेट्रिक वार्ड में मनोज कुमार के साथ डयूटी थी। रिश्तेदार सतीश ने कहा कि रात को मानसिक रोगी के साथ हरमेल सिंह की बाथरूम में लड़ाई हुई। उसने तीसरी मंजिल से उसे फेका।
थाना सात के एसएचओ हरदयाल सिंह जब मृतक के रिश्तेदार सतीश के बयान ले रहे थे, पत्नी
कश्मीर कौर ने उनकी हत्या होने का आरोप लगाया है। हरमेल सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं सिक्योरिटी कंपनी के रीजनल मैनेजर अनिल पुरी का कहना है कि वह इस मामले की पूरी तरह जांच करवाएंगे।
पैर स्लिप हुआ : एमएस
पिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट नजीर अहमद ने बताया कि एक मानसिक रोगी ने बाथरूम में तोड़फोड़ की थी। उसके बाद हरमेल सिंह मौका देख रहे थे, खिड़की खोलते वक्त पैर िस्लप होने के कारण वो नीचे गिर गए।
खून के निशान नहीं थे
जिस जगह पर हरमेल सिंह गिरे थे, वहां पर खून का एक भी निशान नहीं था। चर्चा थी कि मानसिक रोगी बाथरूम में नशा कर रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने उसको देखा, तो उसने गार्ड को पीटते हुए खिड़की से धक्का दे दिया।